कांग्रेस के आरोपों पर स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- सोनिया और राहुल गांधी की 5,000 करोड़ की लूट उजागर करने पर उछाला जा रहा कीचड़

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के आरोपों पर जवाब देने के लिए शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस की। उन्घ्होंने पलटवार करते हुए कहा कि वो 18 साल की लड़की जो कालेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है, उसका दोष यह है कि उसकी मां ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी की 5,000 करोड़ की लूट के ऊपर प्रेसवार्ता की। पवन खेड़ा ने ये कहा कि मेरी बेटी को कारण बताओ नोटिस दिया गया और अपने हाथ में 2 कागज दिखाए।
मैं आज पूछना चाहती हूं कि इन कागजों में मेरी बेटी का नाम कहां है? जयराम रमेश ने कहा कि वो त्ज्प् के आधार पर मेरी बेटी पर आरोप मढ़ रहे हैं। मैं जयराम रमेश से पूछती हूं कि क्या त्ज्प् के उस आवेदन में मेरी बेटी का नाम है, क्या उसके जवाब में मेरी बेटी का नाम है?
उन्होंने कहा कि आज प्रेसवार्ता में एक कांग्रेस प्रवक्ता ने हंसते हुए जिस लड़की पर आक्रमण किया वो राजनीति में नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वो (मेरी बेटी) एक अवैध बार चलाती है। मैं पवन खेड़ा से कहना चाहती हूं कि मेरी बेटी कलेज में पढ़ती है, वो कोई बार नहीं चलाती। कांग्रेस मुख्यालय में 2 अधेड़ उम्र के पुरुषों ने 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया। उसका दोष है कि उसकी मां 2014, 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ी व सोनिया गांधी, राहुल गांधी के 5,000 करोड़ की लूट पर प्रेसवार्ता की।
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने मेरे बच्चे के खिलाफ यह प्रेस कन्फ्रेंस करने का निर्देश दिया था। मैं आपसे कहती हूं कि राहुल गांधी को 2024 में अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए वापस भेज दें और वह फिर से हार जाएंगे। एक भाजपा कार्यकर्ता और एक मां के रूप में यही मेरा वादा है। उस सज्जन के लिए जो वहां बैठे थे और मेरी बेटी के चरित्र की हत्या करते हुए हंसे थे, मैं तुम्हें कानून की अदालत में और लोगों के दरबार में देखूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *