10.44 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर पुलिस ने कीर्तिनगर पुल से 10.44 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को एनडीपीएस ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। श्रीनगर कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस और सीआईयू टीम द्वारा श्रीनगर क्षेत्र में संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कीर्तिनगर पुल के पास में एक युवक पैदल आ रहा था, जो पुलिस की चेकिंग टीम को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने युवक को पकड़ कर पूछताछ व उसकी तलाशी ली। पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से 10.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस टीम ने ऋषभ गिरी, निवासी रेवडी, घसिया महादेव श्रीनगर को एनडीपीएस ऐक्ट के तहत गिरफ्तार कर बरामद माल को सील किया गया है। युवक को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है। पुलिस टीम में एसआई मुकेश भट्ट, अपर उपनिरीक्षक निजाम अली, जयप्रकाश, मुकेश आर्या, हरीश, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *