विकासनगर(। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरबर्टपुर बस अड्डे के पास से एक तस्कर को 173.33 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत ने करीब 52 लाख बताई जा रही है। आरोपी स्मैक की खेप को विकासनगर क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि, उसकी को सीज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात करीब 12.44 बजे हरबर्टपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। मुखबिर ने सूचना दी थी एक तस्कर स्मैक की बड़ी खेप लेकर आया है। वह उसे हरबर्टपुर, विकासनगर क्षेत्र में खपाने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम हरबर्टपुर बस अड्डे के पास पहुंची। वहां एक युवक आरिफ खड़ा था। पूछताछ में युवक ने खुद को खुशहालपुर थाना सहसपुर का रहने वाला बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 173.33 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी ने बताया कि उसने यह स्मैक खुशहालपुर निवासी एक व्यक्ति से ली थी। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि, दूसरे वांछित की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के वाहन को सीज किया गया है।