60 हजार की स्मैक संग तस्कर दबोचा

Spread the love

काशीपुर। पुलिस वाहन चौकिंग के दौरान स्मैक के साथ एक तस्कर पकडा गया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार को बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज कौशल भाकुनी भगवंतपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध को रोक कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 22़20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम काशीपुर के ग्राम धीमरखेड़ा निवासी नईम बताया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत साठ हजार रूपये आंकी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *