50 से अधिक गांवों में हिमपात, कड़ाके की ठंड से घरों में दुबके लोग

Spread the love

चमोली। तीन दिनों से जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश-बर्फबारी शुक्रवार को भी जारी रही। बदरीनाथ धाम में लगभग दो फीट और हेमकुंड साहिब में तीन फीट ताजी बर्फ जम गई है। इसके अलावा नीती और माणा घाटी के गांवों में भी बर्फ जम गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में दिनभर बारिश लगी होने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो गए। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक बारिश का दौर जारी रहा। इससे जनपद के ऊंचाई वाले गांव पाणा, ईराणी, झींझी, सुतोल, कनोल, रामणी, पडेरगांव के साथ ही 50 से अधिक गांवों में भी बारिश के साथ बर्फबारी हुई मगर बर्फ जल्द पिघल गई। बारिश-बर्फबारी से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बदरीनाथ धाम में तापमान माइनस चार तक पहुंच गया है। ज्योतिर्मठ में भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहा। गोपेश्वर, पोखरी, पीपलकोटी, नंदानगर, नंदप्रयाग, ज्योतिर्मठ क्षेत्र में भी दिनभर बारिश लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *