अब तक नीलकंठ कांवड मेले में 63 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नीलकंठ कांवड़ मेले में शिवरात्रि लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेकर पहुंचे और शिवालय में जलाभिषेक किया। बुधवार को श्रद्धालुओं की तादाद भी करीब 6 लाख रही। पुलिस ने नीलकंठ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगे हैं।
हर साल श्रावण मास में नीलकंठ मेले में बड़ी तादाद में श्रद्धालु उत्तराखंड से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल के विभिन्न हिस्सों से आते हैं। अभी तक नीलकंठ कांवड मेले में 63 लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित है। इसके साथ ही यहां यातायात से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए विभिन्न विभगों के कार्मिक भी तैनात है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि नीलकंठ में कांवड़ मेला शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूरे इंतजाम किए गए है। श्रावण मास में करीब एक महीने चलने वाले नीलकंठ मेले में श्रद्धालु हर साल बड़ी तादाद में पहुंचते है। बीते साल हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या 55 लाख श्रद्धालु आए थे। 2023 में यहां 70 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *