चलते वाहन का टायर निकला

Spread the love

नैनीताल। कूड़े के डिब्बे उठाने जा रहे पालिका के वाहन का मालरोड में अचानक टायर निकल गया। गनीमत रही कि समय रहते चालक ने अनियंत्रित वाहन पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को वाहन चालक संजय सिलेलान पालिका वाहन से कूड़ा उठाने तल्लीताल की ओर जा रहा था। इस बीच अचानक मालरोड में वाहन का अगला टायर निकल गया। जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। इस बीच बड़ा हादसा होने से टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *