एसओ ने ली टैक्सी चालकों और व्यापारियों की बैठक

Spread the love

अल्मोड़ा। दन्या के थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने पनुवानौला में व्यापारियों व टैक्सी मालिकों व चालकों की बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर वाहन चालकों व मालिकों को निर्देशित किया। मकान मालिकों से किरायेदारों के सत्यापन जल्द कराने को कहा। कहा पुलिस से डरें नहीं। कहा कि क्षेत्र अभी अभी रेग्युलर पुलिस में शामिल हुआ है।टैक्सी चालकों से नियमों का पालन करने की बात कही। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस मौके पर जागेश्वर चौकी इंचार्ज मीना आर्या,कास्टेबल महेश प्रसाद,कुंदन सिंह,विनोद डसीला व व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह मेहता,क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष नेगी,प्रधान दीपक सुयाल,राजेंद्र बनौला, विनोद वर्मा,रवि बनौला,गोलू बिनवाल, मनोहर नेगी,पवन गैड़ा,विहारी नंदन बहुगुणा,अंकित बनौला,किरन बिनवाल,दीपक गैड़ा,कमल बिनवाल,पंकज सुयाल,गणेश बिनवाल,नरेंद्र सिंह,टैक्सी चालक कैलाश जोशी,गोविंद सिंह,रंजीत राणा,लाल सिंह,आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *