उत्तराखंड

सात से 20 सितंबर तक चलेगा सोशल मोबाइलिजेशन र्केपेन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। समूह में जुड़ने से टूटी महिलाओं का सर्वे कर उनका समूह बनाकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सात से 20 सितंबर तक सोशल मोबाइलिजेशन र्केपेन चलाया जाएगा। बीडीओ ने एक सप्ताह में सर्वे पूरा करने के निर्देश दिये। मंगलवार को बीडीओ चिंताराम आर्य ने सीआरपी व एक्टिव वूमेन की बैठक ली। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कई गरीब महिलाएं समूह से नहीं जुड़ पाई हैं। ऐसी महिलाओं का नया समूह बनाने और उन्हें समूह से जोड़ने के लिये सात से 20 सितंबर तक सोशल मोबाइलिजेशन र्केपेन चलाया जाएगा। जिसमें सीआरपी व एक्टिव वूमेन ऐसी महिलाओं को एक सप्ताह के अंदर चिह्नित करेंगी। ऐसी महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा। बताया कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में 846 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। यहां ब्लक मिशन मैनेजर राजीव शर्मा, एमआईएस अनिल, एरिया काडिर्नेटर उमेश बरमोला, बबीता, शारदा, रेखा पुजारी, ममता, पूनम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!