महात्मा गांधी विश्वशांति इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित हुए समाजसेवी सुरेन्द्र लाल आर्य

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अभा कला साहित्य संस्कृति अकादमी, युवा समूह प्रकाशन, श्री महादेव संस्थान एवं ओउम शक्तिपीठ गांधी (महाराष्ट्र) की ओर से संयुक्त रूप से समाज सेवी सुरेन्द्र लाल आर्य को महात्मा गांधी विश्वशांति इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सोमवार को यह सम्मान वयोवृद्ध सर्वोदय सेविका शशिप्रभा रावत ने उन्हें भेंट किया।
गढ़वाल सर्वोदय मंडल की ओर से आर्य समाज कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में शशिप्रभा रावत ने कहा कि सुरेन्द्र लाल आर्य को समाजसेवा का गुण विरासत में मिला है। जिसके बल पर वे दीन दुखियों की सेवा करते आ रहे हैं व महर्षि दयानंद सरस्वती, डॉ. आंबेडकर, महात्मा गांधी, विनोवा, जयप्रकाश व सर्वोदई मान सिंह रावत की सर्वोदयी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। वे उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के प्रदेश सचिव व गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष हैं। सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर नन्दकिशोर ढोडियाल “अरुण” डी.लिट ने कहा कि सुरेन्द्र लाल आर्य का ब्यापक जीवन दर्शन है। सभा का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य शिक्षाविद जनार्दन बुड़ाकोटी ने किया। इस मौके पर प्रोफेसर वीके अग्रवाल, कैप्टन पीएल खंतवाल (रि.), सत्यप्रकाश थपलियाल, शूरबीर खेतवाल, चक्रधर शर्मा ” कमलेश”, कृपा राम बेबनी, मंजू रावत, धीरजधर बछवान रि. डी.एफ.ओ., महेन्द्र अग्रवाल, नेत्र सिंह रावत, मीना बछवान, धर्मपाल बिष्ट, लक्ष्मी देवी, रिपुदमन बिष्ट, डॉ. ललन बुड़ाकोटी, दीपक जदली, पुष्पा वर्मा, विनय किशोर रावत, डॉ. अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *