उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों का किया सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा मूल्य आधारित सेवा द्वारा समृद्ध समाज की पुनस्र्थपना अभियान का आगमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल, समलौंण आंदोलन की संयोजिका सावित्री ममगांई, बाल संसार समिति की अध्यक्ष कुसुम चमोली, हरित क्रांति समिति बबीता पटवाल, समलौंण के संस्थापक वीरेंद्र गोदियाल, आह्वान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल, बद्री गौ संवद्र्धन एवं ग्राम्य विकास संस्थान के प्रकाश काला, उन्नत गढ़वाल की यशोदा नेगी आदि को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो.ईवी स्वामीनाथन ने कहा कि बताया कि मानव मूल्यों के द्वारा हम श्रेष्ठ समाज की पुर्नस्थापना कैस कर सकते है विषय पर लोगों को जानकारी दी गई। बताया कि यह अभियान 15 अक्तूबर को श्रीनगर से शुरू हुआ 5 नवंबर को उत्तरकाशी में समाप्त होगा। बताया कि अभियान के तहत जितना आत्मा के अंदर देवी गुणों की धारणा होगी समाज उतना ही सुखमय होगा। इस दौरान सुख शांति व भाईचारे को लेकर शपथ भी ली गई। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राजकुमार पोरी ने किया। कार्यक्रम में एएसपी संचार अनूप काला, मेहरचंद्र, विजयलक्ष्मी, पदमा, वीरेंद्र, प्रकाश, प्रो. गिरीश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *