सोसाइटी ने महिलाओं को दिए सैनेटरी पैड

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुर्गापुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने महिलाओं को सैनेटरी पैड वितरित किए। इस दौरान महिलाओं को स्वरोजगार के लिए भी जागरूक किया गया।
गुरुवार को रेंजर कालोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका शिवांगी जाशी ने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ समाज बनाने के लिए हमें सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कूड़े को सार्वजनिक स्थान पर फेंकने के बजाय हमें कूड़ेदान का उपयोग करना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को सशक्तिकरण का भी संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सशक्तिकरण तभी सार्थक है जब महिलाएं घर से बाहर निकलकर सामाज में अपना योगदान दें। महिलाओं को समूह बनाकर स्वरोजगार शुरू करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कहा कि सिलाई सेंटर, क्राफ्टिंग केंद्र सहित अन्य कार्यों से जुड़कर महिलाएं अपने परिवार की आर्थिकी को मजबूत बना सकती है। इस मौके पर सोसाइटी के निदेशक हिमांशु बडोनी, समाज सेवी गौरव जोशी, कीर्तन मंडली अध्यक्ष सुरजी देवी, लक्ष्मी देवी, कुसुम नेगी, बबीता, सरोजनी देवी, विमला देवी, आकांक्षी ऋतु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *