समाज हित में बेहतर काम कर रही है आशाएं

Spread the love

पिथौरागढ़। आशाओं के सम्मेलन में विधायक चन्द्रा पंत ने बतौर मुख्य अतिथि कहा आशाएं समाज हित में बेहतर काम कर रही है। लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने में आशाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला आशा प्रशिक्षण केन्द्र हिमालय अध्ययन केन्द्र में जिला आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक पंत ने आशाओं के काम की सराहना की। कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं देने में वे बेहतर काम कर रही हैं। हिमालय अध्ययन केन्द्र के निदेशक ड दिनेश जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने संस्था के 35 वर्षों के विकास यात्रा की जानकारी दी।जिला कम्युनिटी मोबलाईजर भास्कर जोशी जी ने आशा सम्मेलन के उद्देश्य पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2021-22 में कोविड काल के दौरान भी आशाओं,एएफ,बीसी ने बेहतर काम किया। कार्यक्रम में वर्ष 2021-22 में उत्ष्ट कार्य करने वाली आशा,एएफ बीसी को सम्मान पत्र एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। बेहतर काम के लिए विकासखंड मुनस्यारी की आशा पुष्पा द्विवेदी को प्रथम ,मूनाकोट द्वितीय तथा गंगोलीहाट की आशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ठीक इसी तरह एएफ में विकासखंड धारचूला की बसन्ती खैर को प्रथम,बेरीनाग की नन्दी खाती को दितीय तथा कनालीछीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । बीसी में बेरीनाग की गीता आर्या को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत ने आशा सम्मेलन के माध्यम से आशाओं को जो सम्मानित करने की परम्परा है ।उसे बरकरार बनाये रखने की जरुरत है।रावत ने आशाओं के कार्यो की प्रशंसा की। शिक्षाविद् ड़ अशोक पंत ने कहा आशाओं ने ग्रामीण अंचलों में जिस तरह से स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता का स्तर बढ़ाया है यह काबिले तारीफ है। आशाओं के कार्यो से सभी को आशा है कि वह समुदाय की आशाओं पर किसी भी तरह के प्रश्नचिन्ह न लगे इस ध्येय से काम करती है। समापन संस्था की प्रशिक्षण युनिट की प्रभारी हेमलता जोशी ने सभी को धन्यवाद देकर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *