सोहन राजा बने लैंसडौन विधानसभा अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में लैंसडौन विधानसभा अध्यक्ष पद पर सोहन राजा निर्वाचित हुए हैं। राजा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।
युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए कुछ दिन पूर्व चुनाव करवाए गए थे। जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनीडांडा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सोहन राजा ने विधानसभा अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की है। सोहन की जीत पर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के साथ युवा कांग्रेस ने उनका स्वागत किया। लैंसडौन विधानसभा प्रत्याशी रही अनुकृति गुसाईं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से परेशान युवा कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है। कांग्रेस युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह नेगी, विकास नेगी, विजय रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *