ग्रामसभाओं में जल्द लगेगी सोलर लाइट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड जिला खनिज फाउंडेशन न्यास योजना के तहत ग्राम मैणों गोरसाली, मढ़ी, मंगसू, नैथाणा, नौर, सेंद्री, जुयालगढ़, रामपुर घिल्डियालगांव, बगवान लक्ष्मोली में सोलर लाइटों की स्थापना के कार्य का शिलान्यास देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल्द ही उक्त गांवों में सोलर लाइट लगेंगी। इसके अलावा उन्होंने ग्राम सभा मैणों के अंतर्गत बडियारगढ़ रोड से ग्राम मैणों तक सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *