संदिग्ध परिस्थतियों में सैनिक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सिक्किम आर्मी सप्लाई कोर में तैनात जशोधरपुर निवासी एक सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोर की ओर से इसकी सूचना फोन के माध्यम से स्वजनों को दी गई।
जशोधरपुर निवासी राजेंद्र सिंह (42 वर्ष) 27 दिसंबर को एक माह की छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। सैनिक के रिस्तेदार मंगल सिंह रावत ने बताया कि एक दिन पूर्व ही सेना के अधिकारियों ने फोन पर परिवार को घटना की जानकारी दी। बताया गया था कि रात के समय राजेंद्र सिंह अपने स्लीपिंग बैग में सो रहा था। सुबह वह मृत अवस्था में मिले। सोमवार को सिक्किम से राजेंद्र सिंह का शव कोटद्वार लाया जाएगा। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राजेंद्र सिंह का परिवार मूल रूप से बोरगांव पोस्ट बांसी का रहने वाला है। पिछले कई दशकों से वह जशोधरपुर में रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *