सड़क दुर्घटना में घायल सैनिक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य आमसौड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल सैनिक की मौत हो गई। सैनिक को राजकीय बेस चिकित्सालय में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था।
कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत झंडीचौड़ उत्तरी निवासी सागर पुंडीर (24) पुत्र केदार सिंह गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट में कार्यरत था। वर्तमान में उसकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। कुछ दिन पूर्व ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। घर आने के बाद दो दिन पूर्व सागर स्कूटी पर सवार होकर लैंसडौन स्थित आर्मी कैंटीन से सामान लेने गया हुआ था। लैंसडौन से वापस लौटते समय कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य आमसौड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर पर सागर की स्कूटी अनियंत्रित हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सागर को 108 आकस्मिक वाहन की मदद से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। सागर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। स्वजन उसे लेकर ऋषिकेश स्थित एम्स पहुंचे, जहां उपचार के दौरान सागर की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *