सैनिकों को दी साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलिस की ओर से लैंसडौन में सैनिकों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान टीम ने जवानों से किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक के संबंध में जानकारी नहीं देने की अपील की।
लैंसडौन थाना प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने सैनिकों को साइबर अपराध की जानकारी दी। कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आमजन का जागरूक होना आवश्यक है। कहा कि फोन पर किसी भी अपरिचित को अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी न दें। कहा कि साइबर अपराधी बैक अधिकारी, बिजली का बिल भुगतान करने, ऑनलाईन जॉब ऑफर, परिचित बनकर, मोबाईल टॉवर लगाने, इंश्योरेन्स कम्पनी आदि के नाम पर साईबर अपराध करते हैं। जिस कारण कभी-कभी आमजन के साथ-साथ आर्मी जवान भी साइबर के शिकार हो जाते हैं। कहा कि अनजान व्हट्अप व फेसबुक विडियो कॉल को रिसीव न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *