जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: हेड हेरिटेज एकेडमी में मूड बोर्ड (मनोदशा पटल) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने मनोदशा पटल के माध्यम से आमजन को समस्याओं के निराकरण का तरीका बताया।
विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों की ओर से मूड बोर्ड की प्रदर्शनी लगाई गई थी। विद्यार्थियों ने बताया कि समस्या कितनी भी बड़ी हो। लेकिन, एक दृढ संकल्प से इसका निराकरण किया जा सकता है। प्रदर्शनी में विद्यालय के 135 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एकेडमी के प्रंबधक निदेशक कर्नल कुंवर अजय सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. रूपमाला सिंह, डा. आरएस चौहान, डा. वंदना चौहान, अनीता सिंह आदि मौजूद रहे।