शहरवासियों की समस्याओं का गंभीरता से करें निराकरण

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने ली अधिकारियों की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने अधिकारियों को शहर की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अधिकारी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं तैयार करें।
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने आवास में उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी नवीन पंत व अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी के साथ बैठक की। विस अध्यक्ष ने कहा कि शहर में सफाई, कानून व अन्य व्यवस्थाएं बनी रहे, इसके लिए अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करना होगा। नगर निगम पूरे क्षेत्र में सुबह दस बजे से पूर्व सभी वार्डों की सफाई करवा दें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान की व्यवस्था बनाए। तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का समय पर निराकरण करें। उन्होंने पुलिस को कानून व्यवस्था बनाने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि संदिग्ध स्थानों पर पुलिस की लगातार गश्त चलती रहें। महिलाओं के हितों को लेकर भी गंभीरता दिखाएं। वन क्षेत्र की नदियों में किसी भी तरह का अवैध खनन न हो इसका वन विभाग ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *