प्राथमिकता से करें रेलवे प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण

Spread the love

नई टिहरी : डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन कार्यों से लेकर प्रभावित लोगों की समस्याओं के संबंध में बैठक ली। डीएम ने बैठक में उठाई समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। शनिवार को डीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक विनोद कंडारी ने रेलवे अधिकारियों को कीर्तिनगर ब्लॉक के बागवान, लक्ष्मोली, नैथाणा, मलेथा, रानीहाट, देवली, मढ़ी में हाई मार्स लाइट लगवाने, ग्राम देवली में घेरबाड़ करने, कीर्तिनगर-धारी पैदल मार्ग का नवनिर्माण, राजकीय इंटर कॉलेज मलेथा, किलकिलेश्वर, कीर्तिनगर, बागवान, लक्ष्मोली, खोला, महरगांव, जीजीआइसी किलकिलेश्वर में सामाजिक दायित्व मद से डिजिटल बोर्ड लगाने, तल्याकोट, रानीहाट में स्टेडियम निर्माण, न्यूनीसैंण में खेल मैदान निर्माण करने, नैथाणा-श्रीनगर मोटर पुल में सिंचाई पंप लगाने को कहा। कहा कि निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के कारण सबसे ज्यादा देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र प्रभावित हुआ है। ऐसे में रेलवे विकास बोर्ड पर प्रभावितों की समस्याओं से लेकर सामुदायिक विकास के कार्य प्राथमिकता से करने चाहिए। डीएम दीक्षित ने राजस्व, लोनिवि से लेकर अन्य विभागों के अधिकारियों को रेलवे के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम देवप्रयाग सोनिया पंत, रेलवे अधिकारी पमीर अरोड़ा, भूपेंद्र, एआरटीओ सत्येंद्र राज आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *