पूर्व सैनिकों की समस्याएं हल कीं

Spread the love

 

देहरादून। सेवलाकलां स्थित गोरखा संघ धर्मशाला में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर आयोजित शिविर किया गया। पूर्व सैनिकों ने अपने-अपने पेंशन संबंधी दस्तावेजों की त्रुटियों में सुधार करवाया। इसमें नई पेंशन योजना की भी जानकारी दी गई।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर) सीबीएस बिष्ट ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पूर्व सैनिकों से कहा कि वे अपना ज्वाइंट नोटिफिकेशन अवश्य करें। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। गोरखा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने दस्तावेजों में पता लिखवाने में आ रही दिक्कतें बताईं। पूर्व सैनिकों ने सीएसडी र्केटीन और ईसीएचएस की समस्याओं से भी अवगत कराया। संचालन सूबेदार मेजर (रिटायर) वादर सिंह रावत ने किया। अध्यक्षता कैप्टन (रिटायर) एसएस थापा ने की। बैठक में कैप्टन (रिटायर) आलम सिंह भंडारी, दिल बहादुर थापा, मोहन सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *