विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया निराकरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच द्वारा नगर निगम प्रेक्षागृह में विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी गयी । उपभोक्ताओं ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के नियमों को ताक पर रखकर विद्युत कारपोरेशन द्वारा मनमाने ढंग से अतिरिक्त सिक्योरिटी के नोटिस दिए जाने, खराब मीटर नहीं बदले जाने तथा नए कनेक्शनों के लिए मनमानी धनराशि का डिमांड नोटिस दिए जाने की शिकायत की।
उपभोक्ताओं ने मंच से यह भी शिकायत की कि विद्युत विभाग द्वारा मीटर पर लग्ज नहीं लगाये जाने से मीटर फुंक रहे हैं तथा उपभोक्ताओं से ही मीटर की कीमत वसूल कर मीटर बदले जा रहे हैं। साथ ही ट्रांसफार्मरों के ऊपर तड़ित चालक नहीं लगाए जाने की शिकायत करते हुए कहा गया कि इसके कारण ही आकाशीय बिजली से अक्सर ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। मंच ने उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।जन सुनवाई में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के उपभोक्ता सदस्य सुरेंद्र सिंह नेगी, न्यायिक सदस्य श्रीमती सुंदरी गैरोला, तकनीकी सदस्य एवं अधीक्षण अभियंता रवि कुमार उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *