कोई खाई में गिरा, कोई नदी में बहा…वाहन ट्रायल के दौरान हुए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

Spread the love

ऋषिकेश, एजेंसी। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेज में इंटरसेप्टर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पार्क प्रशासन के दो अधिकारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पार्क की वन्य जीव प्रतिपालक चीला नहर में गिर कर लापता हो गई है। वहीं घटना में पांच अन्य लोग घायल हैं। जिनको उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है।
सोमवार शाम करीब पांच बजे पार्क के चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल किया जा रहा था। पार्क प्रशासन को वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर आ रहा था।
चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया। और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *