सोमेश्वर में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

Spread the love

अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस के प्रदेश नेता गजराज नारायण भाकुनी ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा व्यापार मंडल ताकुला के अध्यक्ष जगदीश सुयाल और ताकुला क्षेत्र के 3 ग्राम प्रधानों प्रमोद वर्मा, ज्योति आर्य और नीमा आर्य के साथ ही बबूरखोला के पूर्व प्रधान हरीश बिष्ट ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। जिन्हें पार्टी के मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी ने विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। राज्यमंत्री ने सोमेश्वर के नव नियुक्त अध्यक्ष आंनद बोरा का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राज्यमंत्री रेखा आर्य के आवास पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कमेटी की हुई बैठक में क अन्य लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। राज्यमंत्री रेखा आर्य ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास कार्यों, समस्याओं और पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। यहां मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल महामंत्री चंदन बिष्ट, मीडिया प्रभारी ललित मोहन, युवा मोर्चा के अध्यक्ष उमेश मेहरा, सुरेश बोरा, भूपाल सिंह मेहरा पूर्व अध्यक्ष विशन रावत, कैलाश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *