सोमेश्वर पुलिस ने पलिटेक्निक कलेज ताकुला में चलाया जागरुकता सेशन

Spread the love

अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस ने पलिटेक्निक कलेज ताकुला में जागरुकता सेशन चलाकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा व नशे के दुष्प्रभावों सहित विभिन्न विषयों पर महवपूर्ण जानकारी दी। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु द्वारा जनपद के सभी थानाध्चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस को स्कूलोंध्कलेजों, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को सोमेश्वर पुलिस के चौकी प्रभारी ताकुला उपनिरीक्षक धरम सिंह द्वारा पलिटेक्निक संसथान ताकुला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने हेतु सचेत किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्याध्शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *