सोमेश्वर में महंगाई के खिलाफ भड़के कांग्रेसी

Spread the love

अल्मोड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर महंगाई बढ़ाने, किसानों की उपेक्षा करने तथा आम बजट में मध्यम वर्ग की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस से लेकर आम लोगों की जरूरत की चीजों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। जिसका कांग्रेस विरोध करती है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद उन्होंने नुक्कड़ सभा की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर नयाल ने कहा केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों, रसोई गैस से लेकर आम लोगों की जरूरत की चीजों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। बजट में मध्यम वर्ग और किसानों के साथ ही बेरोजगारों की घोर उपेक्षा की है। बजट पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है। जिसका कांग्रेस घोर विरोध करती है। आरोप लगाया दिल्ली बॉर्डर में पिछले ढाई महीने से कृषि कानूनों को वापस लेने तथा एमएसपी को कानूनी अमलीजामा पहनाने की मांग को लेकर चल रहे। किसानों के आंदोलन की अनदेखी कर किसानों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। यहां न्याय पंचायत अध्यक्ष हीरा मेहरा, भुवन दोसाद, राजू भट्ट, कमलेश कुमार, रिंकू बोरा, प्रकाश बिष्ट, कमला गोस्वामी, पुष्पा आर्य, प्रकाश खाती, संतोष कुमार, चंदन वर्मा, चंद्रशेखर लोहनी, श्याम सिंह दोसाद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *