पोस्टर में सोनाली तो वाद-विवाद में अभय ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डॉ0 पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में भौतिक विज्ञान परिषद के तत्वावधान में पोस्टर, वाद-विवाद एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के एम0एस0सी0 भौतिक विज्ञान एवं बी0एस0सी0 गणित वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कोविड महामारी का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव शीर्षक पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनाली बुडाकोटी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान ईशा बिष्ट एवं तृतीय स्थान अंजलि आर्य एमएससी तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। सोशल मीडिया का समाज पर प्रभाव शीर्षक पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अभय जुयाल एमएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, दिव्याक्षी देवरानी ने द्वितीय स्थान एवं दिव्यांशु रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिव्याक्षी देवरानी एमएससी प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान, अमन बहुगुणा ने द्वितीय एवं हिमांशु रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन भौतिक विज्ञान प्रभारी डॉ0 देवेन्द्र सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 जानकी पंवार, विभाग के प्राध्यापक डॉ0 सुरभि मिश्रा, डॉ0 मुकेश रावत, डॉ0 सूर्यमोहन, भौतिक विज्ञान विभागीय परिषद के अध्यक्ष राहुल नेगी, उपाध्यक्ष मौहम्मद शाकिब, सचिव अंजलि नेगी, सह सचिव सिमरन रावत और अमित केष्टवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *