नई टिहरी : लोकगायिका बीना बोरा का उत्तराखंड में लगातार बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं को लेकर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नया गीत बणू मा आग न लगावा-हिमालय बचावा रिलीज किया गया है। बताया कि पीजी कॉलेज नई टिहरी की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी की प्रेरणा से उन्होंने यह गीत गाया है। प्राचार्य प्रो. नेगी ने गीत का पोस्टर लांच करते हुए इस यू-ट्यूब पर रिलीज कराया। बोरा ने कहा कि प्रसिद्ध संगीतकार संजय कुमोला ने इस गीत में संगीत दिया है। कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ रही हैं। वह चिंता का विषय है। आज गांव के लोगों का वनों से वह रिश्ता नहीं रह गया है, जो पूर्व में होता था। यही कारण है कि आए दिन जंगलों पर आग लग रही है। वनाग्नि पर रोकथाम के लिए वन विभाग, शासन-प्रशासन के साथ उन्होंने भी यह छोटा सा प्रयास किया है। (एजेंसी)