सोनिया देवी को मिला सम्मान, किया स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) की ओर से पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत की एसएमसी अध्यक्ष सोनिया देवी को सम्मानित किया गया। सोनिया देवी को सम्मान मिलने पर विद्यालय ने उनका स्वागत किया।
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स देहरादून के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आठवें हिमालयी नारी शक्ति सम्मान-2026 समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. भानु दुग्गल, विशिष्ट अतिथि यूकास्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत और कुमकुम रानी थी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सोनिया देवी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए मिला। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के विज्ञान चेतना केंद्र के द्वारा विज्ञान को सरल, बोधगम्य और रूचिपूर्ण बनाने तथा छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक अनुसंधान और दृष्टिकोण पैदा करके विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान में सोनिया देवी का सक्रिय सहयोग और सहभागिता रहती है। उनके द्वारा अपने गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मौसमी सब्जियां उगाकर वोकल फार लोकल को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *