सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्य हो जाने की वजह से गुरुवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से यह अपील भी की है कि वे किसी भी तरह के जश्न से पूरी तरह दूर रहें। सोनिया गांधी गुरुवार को 75 साल की हो जाएंगी। वेणुगोपल ने ट्वीट किया, ”आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष ने नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह के जश्न से बचें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *