सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सोनिया रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में रसायन विज्ञान विभाग परिषद एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान मे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें रसायन विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सोनिया नेगी, बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र शाकम्बर सिंह एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र गौरव रावत क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान कक्ष निरीक्षक के रूप में डॉ. विकास प्रताप सिंह एवं मूल्यांकनकर्ता के रूप में डॉ. छाया सिंह ने योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. विवेक रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *