चित्रकला प्रतियोगिता में सोनिया अव्वल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना पौड़ी के तत्वधान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ईट राइट इंडिया मूवमेंट ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर राबाइंका और सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगानाली के स्वयं सेवियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा. केके गुप्ता ने सभी को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
एनएसएस पौड़ी जनपद के समन्वयक पारितोष रावत ने कहा कि ईट राइट मूवमेंट भारत सरकार एवं भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की एक पहल है। इस दौरान उन्होने स्वयंसोवियों को अभियान के बारें में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि खानपान में दालों को अधिक एवं शक्कर व नमक का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। गढ़वाल विवि के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. राकेश नेगी ने स्वयंसेवकों को इस पहल की शुरूआत अपने घर से करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में राबाइंका विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. सरिता उनियाल मौजूद रहे। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सोनिया ने प्रथम, खुशी आर्य ने द्वितीय और कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि निशा और हंसिका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *