59 बार रक्तदान करने वाले सोनू पांडेय सम्मानित

Spread the love

पिथौरागढ़ । सीमांत में रक्तदान कर दूसरों को जिंदगी बचाने वाले सोनू पांडेय को स्वास्थ्य विभाग ने सम्मानित किया। सोमवार को नगर के टकाना स्थित सीएमओ कार्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पांडेय को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देते हुए वक्ताओं ने रक्तदान के लिए उनकी ओर से किए जा रहे प्रयासों को सराहा। पांडेय ने कहा कि वह अब तक 59 बार रक्तदान कर चुके हैं। कहा कि रक्तदान एक जीवन रक्षक कार्य है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने सम्मान के लिए विभाग का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी वह यूंही रक्त का दान करते रहेंगे और अन्य को भी प्रेरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *