तपती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, उत्तराखंड में 12 जून तक पहुंच सकता है मानसून

Spread the love

देहरादून। देश में मानसून की दस्तक रविवार को हो गई है। केरल में सामान्य से तीन दिन पहले मानसून पहुंचा है। इसका असर उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगर वर्तमान रफ्तार से हवाएं चलती रहीं तो कुमाऊं क्षेत्र में 12 जून से मानसून की शुरुआत हो जाएगी।
पहले 21 से 22 जून तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि हवाओं की रफ्तार थोड़ी सी भी धीमी हुई तो मानसून लेट हो सकता है। ऐसी स्थिति में 15 से 18 जून के बीच मौसमी बरसात शुरू होगी। जीबी पंत षि विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ड़ आरके सिंह ने बताया कि सामान्यत केरल में एक जून को मानसून पहुंचता है।
इस बार 29 मई को ही मानसून पहुंच चुका है। सामान्य समय से तीन दिन पहले मानसून आना भी अच्टे संकेत दे रहा है। हवाओं की रफ्तार जिस प्रकार की है, ऐसे में 12 जून तक कुमाऊं क्षेत्र में मानसून पहुंच सकता है। इधर, ड़ सिंह ने बताया कि 3 जून के कुमाऊं क्षेत्र में भी प्री मानसून शुरू होने का अनुमान है
मानसून जैसा हुआ दिल्ली का मौसम, 18 सालों में सबसे ठंडा रहा आज का दिन
प्री मानसून की संभावित तारीख से 2 से 3 दिन के अंतराल में अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तराखंड में मानसून पहुंचेने पर लोगों को तपती गर्मी से से राहत मिलेगी। हालांकि, पर्वतीय जिलों में तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *