एसपी ने धाम में किया पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Spread the love

 

चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे ने रविवार को बदरीनाथ पहुंचकर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने मंदिर पहुंचकर लाइन में लगे श्रद्घालुओं से मिलकर शांतिपूर्वक व सकुशल दर्शन का सहयोग मांगा। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि पहले से ही 14,15,16 तारीख को श्रद्घालुओं की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा था। प्रतिदिन 18 हजार से अधिक श्रद्घालु बदरीनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे हैं। एसपी ने बताया पुलिस की तरफ से सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद है। धाम में पुलिस की तैनाती क्राउड और ट्रैफिक मैनेजमेंट दोनों में भी लगाया गया है। साथ ही मंदिर की ओर आ रहे श्रद्घालुओं को पंक्ति पथ पर लगाकर दर्शन करवाए जा रहे हैं। धाम में प्रतिदिन 1500 से अधिक वाहन आने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें व्यवस्थित तरीके से पार्किंग में लगवाकर पुलिस अच्छा कार्य कर रही है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *