उत्तराखंड

दून में निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी सपा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव में देश की कई सीटों पर जीत मिलने पर हर्ष जताया गया। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार भी जताया। इसके साथ ही देहरादून में आगामी निकाय चुनाव मजबूती से लड़ने का ऐलान किया गया। राष्ट्रीय सचिव एवं जिला प्रभारी समाजवादी पार्टी देहरादून गुलफाम अली ने कहा कि देश की जनता ने मोदी सरकार के खिलाफ वोट देकर भाजपा की विभाजनकारी नितियों को नकार दिया है, मंदिर-मस्जिद की भाजपा की नीतियों पर प्रहार किया है। कहा कि अयोध्या के लोगों ने भाजपा को हराकर यह बता दिया है कि प्रभु श्रीराम सबके हैं, केवल भाजपा के नहीं है। राष्ट्रीय सचिव डॉ. राकेश पाठक, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमा बोरा, लोहिया वाहनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग कुकरेती, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र नेगी, लियाकत अब्बासी, सुशील गांधी, तारा राजपूत, शशी कुमार, पुष्कर सिह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!