सपा प्रदेशाध्यक्ष ने की धारचूला देहात में कार्यकर्ताओं संग बैठक

Spread the love

पिथौरागढ़। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरिया ने धारचूला देहात में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सीमांत में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने को कहा। विधानसभा की पूर्व सपा प्रत्याशी प्रदेश सचिव मंजू देवी ने बताया कि आज तक समाजवादी पार्टी का कोई प्रदेश अध्यक्ष धारचूला नहीं पहुंचा था। पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिलबर सिंह रावत प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, महावीर सिंह सुनील खेर विपिन मनीष कुमार दीपक कुमार रोहन सागर रितिक सोनू अमन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *