दमखम के साथ चारों निकायों में चुनाव लड़ेगी सपा

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत जिले के चारों निकाय में सपा पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। सपा जिलाध्यक्ष ने यूपी के पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख अखलेश यादव से मुलाकात की। सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने सपा प्रमुख से मुलाकात कर निकाय चुनाव से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा है। चारों निकायों में सपा प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। इसके अलावा चम्पावत विस की तमाम समस्याओं को भी भट्ट ने सपा प्रमुख के सामने रखा। सपा जिलाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि जल्द ही अखिलेश यादव चम्पावत का दौरान करने वाले हैं। कहा कि सपा पार्टी से लोगों को जोड़ने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *