निकाय व लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी सपा

Spread the love

 

पिथौरागढ़। सीमांत में आगामी होने जा रहे निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए मैदान सजने लगा है। समाजवादी पार्टी ने जनपद में निकाय व लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शंभु प्रसाद पोखरियाल रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। बाद में एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष पोखरियाल ने संगठन को मजबूत करने की बात कही। कहा निकाय, लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयार है। इस दौरान उन्होंने नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए भी अभियान चलाने को कहा। कहा पुराने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष रमेश बिष्ट ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जोशीमठ के लोग डर के साये में जी रहे हैं। सरकार लोगों को छलने का काम कर रहे हैं। कहा प्रदेश में समाजवादी पार्टी दूसरे विकल्प के रुप में उभरेगी। यहां दिलबर सिंह रावत, कुलदीप शर्मा, महावीर सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *