बाजपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व़ मुलायम यादव की जयंती

Spread the love

रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व यूपी के पूर्व सीएम स्व़ मुलायम सिंह यादव की 83वीं जयंती पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। मंगलवार को सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव के आवास पर सपा कार्यकर्ता एकजुट हुए। यहां पर इन लोगों पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की 83वीं जयंती मनाई। अरविंद यादव ने कहा कि नेता जी अपने कार्यकाल में हमेशा सर्व समाज का कल्याण किया था। उन्होंने अपने रक्षा मंत्री कार्यकाल में सैनिकों का पार्थिव शरीर को सम्मान सहित परिवार तक पहुँचाने का प्रस्ताव पास किया था इसलिए आज तक सभी देश वासी नेता जी का उपकार मानते हैं और कहा उत्तराखण्ड कि नींव में कौशिक समिति बनाकर किया था उत्तराखंड से नेता जी को बहुत लगाव था। इस मौके पर नवाब हैदर काजमी, अमित कुमार, मुमताज सैफी, उज्ज्वल सिंह, दबीर रजा, सत्यम तिवारी, जीवन जोशी, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, निजाम अली, लखविन्द्र सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *