सपा ने पौड़ी, श्रीनगर विधानसभा कार्यकारिणी का किया विस्तार

Spread the love

संभावित प्रत्याशियों का भी हुआ ऐलान
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। समाजवादी पार्टी ने पौड़ी व श्रीनगर विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसके साथ ही पौड़ी व श्रीनगर विधानसभा की कार्यकारिणी भी घोषित की है। पार्टी के प्रदेश सचिव चंद्रमोहन मुंडेपी ने यह सूची जारी की है। सपा के प्रदेश सचिव चंद्रमोहन मुंडेपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। पौड़ी विधानसभा में राजेंद्र प्रसाद व श्रीनगर विधानसभा में सुभाष नेगी को संभावित प्रत्याशी घोषित किया गया है। बताया कि पौड़ी विधानसभा की कार्यकारिणी में कीर्तन गोस्वामी, भगवती प्रसाद पोखरियाल को विधानसभा अध्यक्ष, विनोद पंवार, सोहनलाल को उपाध्यक्ष, रविचंद्र को उपाध्यक्ष(अल्पसंख्यक), राकेश मेलवाल, तेजपाल, सुरेश लाल, राकेश लाल, जयलाल को महासचिव, नवेंद्र कुमार को प्रमुख महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही श्रीनगर विधानसभा में विनोद रावत को अध्यक्ष, नरेंद्र रावत, कृपाल सिंह, प्रवीन रावत को उपाध्यक्ष, अनीता देवी को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, बोवी लाल, माहेश्वरी देवी, धनश्याम सिंह को महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही राकेश नेगी ब्लाक अध्यक्ष बनाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *