महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

Spread the love

देहरादून। समाजवादी पार्टी देहरादून के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलफाम अली की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मेहूंवाला माफी स्थिति कार्यालय में सरकार के विरोध में उपवास किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने महंगाई के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
पूर्व जिलाअध्यक्ष गुलफाम अली ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई के कारण आदमी का जीना मुहाल हो गया है। कोविड के कारण लगे लॉकडाउन में करोड़ों लोगो की नौकरियां चली गई हैं। दुकानें बंद होने के कारण व्यापारी भुखमरी के कगार पर है और सभी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस समेत जरूरत की चीजों के के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनाव में जनता सरकार को इसका जवाब जरूर देगी। सपा के पूर्व जिला प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि महंगाई के कारण लोग अपने घर का ठीक से खर्च नहीं चला पा रहे हैं। उपवास में बैठने वालों में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलफाम अली, प्रदेश प्रमुख महासचिव राकेश कुमार पाठक,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल शर्मा ,पूर्व जिला प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी, योगेश्वर शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शशी कुमार यादव, सपा धर्मपुर विधानसभा के अध्यक्ष मुहम्मद जुलफुकार अली, जिला उपाध्याय हारून सलमानी, नफीस अहमद, जिला सचिव नबाब अली, आदर्श यादव, मथुरा प्रसाद थापा, सतीष शर्मा, रामकुमार, राव दानिश, समीर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *