यात्रा में लगे पीआरडी जवानों की सेहत का रखा जाएगा विशेष ध्यान

Spread the love

जिला प्रशासन पीआरडी जवानों को उपलब्ध कराएगा राशन
जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम यात्रा में तत्परता से ड्यूटी करने वाले पीआरडी जवानों की सेहत का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस वर्ष पिछले वर्षों के मुकाबले दोगुने लोगों की ड्यूटी यात्रा मैनेजमेंट में लगायी जा रही है। जिससे जवान यात्रा में सुगमता से ड्यूटी कर सकें एवं उनकी सेहत भी ठीक रहे।
श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संपादन के लिए इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा कई अभिनव पहल की जा रही हैं। यात्रा मार्ग पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले पीआरडी जवानों के लिए विशेष पहल करते हुए उनकी ड्यूटी में सुधार किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने बताया कि पिछले वर्षों के मुकाबले दोगुने पीआरडी जवानों की ड्यूटी यात्रा में लगायी जा रही है। जहां पिछले साल यात्रा के दौरान 50 से आसपास ही पीआरडी जवान यात्रा मैनेजमेंट का हिस्सा होते थे इस वर्ष 90 से 95 जवानों को यात्रा मैनेजमेंट में लगाया जा रहा है। इससे जवानों की ड्यूटी रोटेशन में लगायी जा सकेगी। ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हें आराम मिल सके। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से इन्हें राशन भी उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि खाने की कोई समस्या न हो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी संभालेंगे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवाड ने बताया कि गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम तक पैदल यात्रा मार्ग को सात पड़ावों में बांटा गया है। हर पड़ाव पर समान्य ड्यूटी के लिए पीआरडी के 06 एवं रेस्क्यू एवं अन्य कार्यों के लिए डीडीआरएफ के 06 जवान तैनात होंगे। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ म्यूल टास्क फोर्स के जवान तैनात रहेंगे जो नियमित रूप से घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए बनाए गए नियम-कानूनो का पालन कराएंगे। सभी जवानों के लिए सूखे राशन सहित अन्य अनिवार्य समान की खरीद की जा चुकी है। सभी पड़ावों पर कल से राशन भेजना शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *