छात्रसंघ चुनाव में हुडदंग करने वाले पर रहेगी विशेष नजर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के श्रीनगर व बीजीआर कैंपस पौड़ी होने वाले छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बैठक में थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस बार छात्रसंघ चुनाव में क्यूआरटी की टीमें भी तैनात की जाएंगी। एसएसपी ने कहा कि चुनाव के दौरान हुडदंग करने व शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एसएसपी श्वेता चौबे ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर संबंधित थाना प्रभारियों को चुनाव के दौरान हुडदंग करने व शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव के दौरान हुडदंग करने वाले छात्रों पर विशेष नजर रखी जाए। एसएसपी ने कहा कि शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दौरान कालेज परिसर में गश्त करे व पीएससी भी तैनात रखे। कहा कि संबंधित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी कॉलेज के चुनाव कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों, सभी पदों के प्रत्याशियों से गोष्ठी कर लिंगदोह समिति के नियमों से भली भांति अवगत करा दे। इस मौके पर निरीक्षक अभिसूचना पौड़ी सूर्यप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी गोविंद सिंह, वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पौड़ी अनुराग कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *