टीकाकरण को चलाया विशेष अभियान

Spread the love

नई टिहरी : स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 मार्च से शुरू हुए विशेष टीकाकरण सप्ताह अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम-कंडीसौड़ में शुक्रवार को खसरा दिवस मनाया गया। जिसमें एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिलाषा ने बताया कि विभाग की ओर से 22 मार्च तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विशेष कर उन बच्चों की पहचान करने पर जोर दिया गया है, जिनका किसी कारणवश टीकाकरण नहीं हो पाया हो। इस मौके पर अमोल असवाल,किरन, सरोजनी असवाल, संगीता, रेखा, लक्ष्मी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *