श्रीनगर गढ़वाल : मेडिकल कॉलेज के टीचिंग बेस अस्पताल में 8 अप्रैल (बुधवार) को विशेष कार्डियो ओपीडी आयोजित की जाएगी। ओपीडी में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप मालविया मरीजों की जांच करें एवं परामर्श देंगे। सीने में दर्द, उच्च रक्तचाप, धड़कन की अनियमितता, सांस फूलना आदि से पीड़ित मरीज इस विशेष ओपीडी में पहुंचकर लाभ उठा सकते हैं। यह कार्डियो ओपीडी बेस अस्पताल की जनरल मेडिसिन ओपीडी के समीप आयोजित की जाएगी। ओपीडी पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। (एजेंसी)