केदारनाथ में चलाया विशेष सफाई अभियान

Spread the love

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम में नगर पंचायत द्वारा लगातार स्वच्छता को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी ऊखीमठ के निर्देशों पर नगर पंचायत ने शुक्रवार को केदारनाथ में विशेष सफाई अभियान चलाया, जिसमें बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्र किया गया। नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी चन्द्रशेखर चौधरी की मौजूदगी में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों ने केदारनाथ धाम से लेकर मंदाकिनी पुल, हिमलोक टेंट कॉलोनी होते हुए ललित बाबा आश्रम तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में रास्तों के साथ ही नदी किनारे गिरी गंदगी को हटाया गया। जबकि यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। अभियान की केदारनाथ में वर्षों से रह रहे ललित राम जी ने प्रशंसा की। साथ ही अनेक साधु संतों ने भी सफाई में सहयोग दिया। टीम द्वारा गंदगी फैलाने वाले यात्रियों को सख्त चेतावनी दी गई। (एजेेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *