नगर निगम के 100 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा

Spread the love

देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा है कि भाजपा के सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत नगर निगम के 100 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान आगामी दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती पर चलाया जाएगा।
मंगलवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने धर्मपुर विधानसभा के पथरीबाग चौक पर अत्याधुनिक शौचालयों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा की निगम कर्मचारी तो महानगर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर कार्य करते ही हैं पर यह नागरिकों का भी कर्तव्य है कि कम से कम गंदगी करें। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र की साईं लोक कॉलोनी स्थित मछली तालाब की सफाई कराकर उसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, पार्षद आलोक कुमार, महिपाल धीमान, राजपाल सिंह, भाजपा नेता वीर सिंह पंवार, गिरिराज उनियाल, शशि जोशी, नवीन, कलम सिंह मियां, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सरदार सोनू सिंह , महिला मोर्चा अध्यक्ष सर्वेश्वरी थपलियाल, बबली रावत, रिया कोहली, इंदिरा बडोनी आदि मौजूद रहे।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *