गुड फ्राइडे पर हुई चर्च में विशेष प्रार्थना सभा

Spread the love

पिथौरागढ़। गुड फ्राइडे पर्व पर सिल्थाम स्थित मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। शुक्रवार को पास्टर विनय बटलर गोबन ने कहा कि ईसा मसीह को ज्ञान व अहिंसा का संदेश देने वाला माना जाता है। प्रभु ईसा को लगभग 6 घंटे तक कीलों से ठोका गया और फिर उन्हें सूली पर लटकाया दिया गया था। सूली पर चढ़ाने के तीन दिन बाद ईसा मसीह ने फिर जन्म लिया। पुनर्जन्म के दिन रविवार था तब ईस्टर पर्व मनाया जाता है। इस दौरान चर्च में प्रार्थना, रसूलों का अकीदा, गीत, इंतिखाबी सबक, विशेष गीत, बाइबिल पाठ हुए। केएस हेबर,अभिजीत गुप्ता,अंजना दास सहित अन्य लोगों ने प्रभु ईसा के सात वचनों पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *